फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा से अक्षरधाम एलिवेटिड़ मार्ग के निर्माण में आई तेजी

विज्ञापन
खेकड़ा से दिल्ली अक्षरधाम मंदिर तक बनने वाले एलिवेटिड मार्ग के निर्माण कार्य में लगी मशीन - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा। दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस वे के एक भाग खेकड़ा से दिल्ली अक्षरधाम मंदिर तक एलिवेटिड रोड बनाने के कार्य में तेजी आ गई है। निर्माण कंपनी के अनुसार 2024 से पूर्व इसे पूरा करना है।
विज्ञापन

दिल्ली से देहरादून की दूरी ढाई घंटे में पूरी करने के उद्देश्य से ग्रीन एक्सप्रेस वे को बनाया जा रहा है। इसका एक भाग खेकड़ा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर तक बन रहा है। इसमें खेकड़ा से लोनी पुस्ते तक मार्ग को एलिवेटिड बनाया जा रहा है। इसके निर्माण में पूर्व कंपनी ने सुस्ती दिखाई थी। अब नई कंपनी तेजी से काम कर रही है। गत दिनों बरसात के कारण कार्य में बाधा आई थी। बरसात ने इसके दोनों ओर बनी काली सड़क को भी जर्जर कर दिया है।
कंपनी के जीएम माजिद खान ने बताया कि बरसात के कारण दोनों ओर सड़क निर्माण नहीं हो सका था। अब जल्द ही खेकड़ा से लोनी पुस्ते तक दोनों ओर सड़क का निर्माण कराया जाएगा। एलिवेटिड मार्ग को 2024 शुरू होने से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें