फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: औसिक्का गांव के प्रधान की पत्नी के साथ गाली-गलौच, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। औसिक्का गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने से रोकने पर चार-पांच लोगों ने मकान में घुसकर प्रधान की पत्नी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर लोग दौड़े तो हमलावर हथियार लहराते हुए भाग निकले। प्रधान ने कोतवाली में तहरीर देकर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान आरिफ ने तहरीर में बताया कि गांव में सरकारी योजनाओं के तहत काम चल रहे हैं लेकिन कुछ लोग योजनाओं में बाधा डालते हुए सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते है। रोकने पर आरोपियों ने घर में घुसकर उसकी पत्नी मुस्कान चौधरी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर लोग उधर दौड़े तो हमलावर हथियार लहराते हुए भाग निकले। आरोप लगाया कि हमलावर शिकायत वापस नहीं लेने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि शोएब, मासूम व मनसूब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें