फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: पुरा महादेव पर दूध और जल से रुद्र का अभिषेक

Sun, 19 Feb 2023 11:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
रविवार को बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्घालु
विज्ञापन
बालैनी। पुरा महादेव मंदिर पर लगे तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन भी हजारों शिवभक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर परिवार में सुख शांति की कामना की। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

पुरा के महादेव परशुरामेश्वर मंदिर पर शुक्रवार से तीन दिवसीय फाल्गुनी मेला शुरू हुआ था। तभी से शिवभक्त पहुंचने शुरू हो गए थे और जलाभिषेक लगातार किया जा रहा था। महाशिवरात्रि पर करीब पांच लाख कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया था। वहीं अंतिम दिन भी सुबह से ही मंदिर में शिवभक्तों का आना शुरू हो गया और वहां 30 हजार से ज्यादा शिवभक्तों ने जलाभिषेक व पूजा अर्चना की। रविवार सुबह को कुछ देर के लिए लाइन भी लग गई, लेकिन जलाभिषेक करके श्रद्धालु आगे निकलते रहे।
मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि अंतिम दिन शाम तक करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर के अंदर और बाहर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने खूब की खरीदारी
मेले के अंतिम दिन जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने मेले में लगी दुकानों से खूब खरीदारी की। महिलाओं ने जहां घर में पूजा व सजावट के लिए इस्तेमाल होने वाले सामान तो बच्चों ने खिलौने खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें