फोटो संख्या 2
बिनौली। ग्वालीखेड़ा के मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज की बीए की छात्रा आरुषि ने यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
फजलपुर सुन्दर नगर निवासी कर्मवीर की बेटी आरुषि ने प्रथम बार में ही इतिहास विषय पर यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर कॉलेज व गांव का नाम रोशन किया है। छात्रा ने इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों व माता-पिता को दिया है। कॉलेज प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री, प्राचार्य डाॅ. राजीव गुप्ता ने छात्रा, उसके परिवाजनों को शुभकामनाएं दीं।