संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/ रमाला। गेटवे इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को दीप सज्जा, कार्ड मेकिंग और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्ड मेकिंग में आरव दांगी प्रथम, तनिष मिगलानी द्वितीय और दिपांशु चौहान तृतीय स्थान पर रहा। दीप सज्जा में अनया, सोनी व पारित प्रथम, मनन व प्रणव द्वितीय और प्रीत व दुर्गा संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में अंकुर व नंदनी प्रथम, श्रुति दूसरे व निरिवल और वर्षा संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्य अमित चौहान ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। न्यू एरा इंटरनेशनल स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता में गांधी हाउस प्रथम, टैगोर हाउस द्वितीय और नेहरू ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा। स्कूल के प्रबंधक डॉ उदयवीर सिंह ने छात्रों को प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने की शपथ दिलाई।