फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सेवा में चयनित आंचल चौहान का अभिनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में आयोजित समारोह में सिविल सेवा में चयनित होने पर आंचल चौहान का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

इस समारोह में अध्यक्ष डॉ. कमला अग्रवाल ने माल्यार्पण कर, लायन संतोष गुप्ता एवं लायन कौशल त्यागी ने पटका पहना कर एवं लायन प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन और पंकज गुप्ता ने संयुक्त रुप से स्मृति चिह्न देकर सिविल सेवा में चयनित होने पर आंचल चौहान को अभिनंदन किया। लायन अभिमन्यु गुप्ता एवं रीजन चेयरमैन लायन हंसराज गुप्ता ने अभिनंदन पत्र भेंट कर आंचल चौहान का अभिनंदन किया। इसकी अध्यक्षता लायन डॉ. कमला अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि रीजन चेयरमैन हंसराज गुप्ता ने कहा आंचल चौहान ने पूरे जनपद का गौरव बढ़ाया है। मंडलीय चेयरमैन अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि आंचल चौहान जिले की बालिकाओं के लिए रोल मॉडल के रूप में कार्य करेगी। आंचल चौहान ने कॉलेज प्रांगण में पांच पौधे रोपे। इस मौके पर अजय चौहान एवं गायत्री परिवार से उदय चौहान का भी अभिनंदन किया। इसमें लायन अतुल जिंदल, लायन तेजपाल प्रधान बली, लायन वीरेंद्र त्यागी ,राजेश खुराना ,लायन आशुतोष मित्तल, प्रदीप नैन, मनजीत कौर खुराना, लायन, अश्वनी मानव, संजय सैनी, नितिन वशिष्ठ, अनिल कुमार, रामकिशोर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें