फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पदयात्रा निकालेगी आम आदमी पार्टी

विज्ञापन
बागपत कचहरी में पत्रकार वार्ता करते पश्चिम प्रांत के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। अग्निपथ योजना, बढ़ती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता रविवार को बड़ौत के पीएन शर्मा पार्क से बागपत के राष्ट्र वंदना चौक तक पदयात्रा निकालेंगे।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के पश्चिमी प्रांत के अध्यक्ष एडवोकेट सोमेंद्र ढाका ने कचहरी परिसर में अपने चैंबर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि देश में महंगाई बढ़ रही है। महंगाई के कारण गरीब परिवारों को घर चलाना मुश्किल हो गया है। दूसरी तरफ युवाओं को रोजगार नहीं मिलने से बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना से सेना में जाने की तैयारी कर रहे युवाओं का मनोबल गिर रहा है। इस योजना से युवा अपने लक्ष्य से भटक जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों को टैक्स में छूट दे रही है। जिसके विरोध में आम आदमी पार्टी रविवार को पीएन शर्मा पार्क से बागपत के राष्ट्र वंदना चौक तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान नवीन चौधरी, ओमबीर सिंह, अजीत सिंह, विवेक चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें