फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डाकघर में नहीं बन रहे आधार कार्ड, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। डाकघर दोघट में एक साल से आधार कार्ड बनाने की मशीन खराब पड़ी है। बृहस्पतिवार को सभासदों ने डाकघर पर प्रदर्शन किया।
उनका कहना था कि एक वर्ष से आधार कार्ड मशीन खराब पड़ी है। कस्बा वासियों को दूसरे गांव में जाकर अपने आधार कार्ड बनवाने पड़ रहे हैं। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान न होने पर धरने की चेतावनी दी। डाकपाल सत्यदेव सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण आधार कार्ड नहीं बन रहे हैं। सोमवार तक मशीन ठीक करा दी जाएगी। इस मौके पर गोपाल, अंकित, अमित, सतेंद्र, साबिर, संदीप कुमार, इमरान, सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें