फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भाई से मिलने आए सोनभद्र के युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 7
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सरूरपुर गांव में अपने भाई से मिलने आए युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। युवक छह दिन पहले अपने भाई से मिलने के लिए आया था।
सोनभद्र के बसूदा गांव का उमाशंकर सरूरपुर गांव में बसपा से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वाले निर्देश के यहां एक साल से नौकरी कर रहा है। उसका छोटा भाई महावीर (19) छह दिन पहले अपने भाई से मिलने के लिए आया था। बृहस्पतिवार को वह अपने भाई उमाशंकर के साथ खेतों पर काम करने के लिए गया था। खेत से लौटते समय रास्ते में ट्रैक्टर गड्ढे में गिरकर पलट गया। इससे ट्रैक्टर पर बैठा महावीर उसके नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस के अनुसार सरूरपुर में युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हुई है, जिसमें जांच की जा रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें