फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: देहरादून की महिला से दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया

Sun, 29 Sep 2024 02:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। उत्तराखंड के देहरादून की महिला को बागपत लाकर दुष्कर्म किया और फिर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया। जिसका विरोध करने पर महिला को धमकी दी गई। साथ ही उसके जेवर और नकदी भी छीन ली गई।
विज्ञापन

देहरादून की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जौहड़ी गांव का रहने वाला नवाब जैकेट बेचने का काम करता था। जो उस पर दिल्ली चलने का दबाव बनाता रहता था और कई बार दुष्कर्म किया। आरोप लगाया कि बच्चों का अपहरण कर हत्या की धमकी देकर 20 जुलाई को नवाब उसे अपने साथ पुराने कस्बे में अपनी बहन मुनाज के यहां ले आया। वह घर से दस तौले के सोने के कंगन, सोने की चैन, अंगूठी, एक लाख रुपये की नकदी लेकर आई। आरोप लगाया कि नवाब के भाई रोजू ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर बेहोश कर गले से सोने की चैन, अंगूठी और नकदी निकाल ली।
इसके बाद उस पर धर्म परिवर्तन कर मुसलमान बनने का दबाव बनाया और विरोध करने पर मारपीट की। फोन खोलने पर परिजनों को उसकी लोकेशन मिली और वे आकर उसे ले गये। इस मामले में एएसपी एनपी सिंह का कहना है कि आरोपी नवाब, उसके भाई रोजू, बहन मुनाज और बहनोई मोमीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है, जिसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें