मृतक के घर ग्रामीणों का जमावड़ा लगा
विनयपुर गांव में दाउद अली की हत्या के बाद उसके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, शनिवार को मृतक के घर के बाहर ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहा।
विनयपुर गांव में दाउद अली की हत्या करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
- विजय चौधरी, सीओ खेकड़ा
ग्रामीणों ने किया हंगामा, तीन दिन में हो घटना खुलासा
विनयपुर गांव में शनिवार शाम दाऊद अली का शव गांव लाया गया, जहां ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी व तीन दिन में खुलासा करने की मांग की। तीन दिन में खुलासा नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। एसडीएम अजय कुमार और सीओ ने जल्द खुलासा करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
यह भी पढ़ें: CM Yogi in Bijnor: वंदे मातरम से हुई भाषण की शुरुआत, योगी बोले- पहले होते थे दंगे, अब यूपी में हो रहा निवेश
इसके बाद गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया। उधर, पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. मैराजुद्दीन अहमद ने मृतक के परिवार को सांत्वना दी और 20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।