फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: धारदार हथियारों से हमला कर दाउद की हत्या, गांव में दहशत, पीड़ित परिवार ने दी बड़ी चेतावनी

Sat, 03 Sep 2022 09:06 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

धारदार हथियारों से बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है। उधर, परिवार ने खुलासा न होने पर बड़ी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में चांदीनगर क्षेत्र के विनयपुर गांव में घर के बाहर खड़े एक बुजुर्ग की कुछ युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। हमलावर फायरिंग करते हुए मौके से भाग गए। मृतक के भतीजे ने छह-सात बाइकों पर सवार 20-21 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


विनयपुर गांव निवासी नईम पुत्र फेजुदीन ने बताया कि शुक्रवार रात करीब दस बजे वह अपने 55 वर्षीय चाचा दाउद अली और रिश्तेदार अकरम के साथ घर के बाहर खड़ा था। तभी छह-सात बाइकों पर सवार 20-21 युवक वहां आए और चाचा दाउद अली पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई। 

आरोप लगाया कि चाचा को घायल कर भाग रहे हमलावरों ने वहां कई राउंड फायरिंग की। घायल बुजुर्ग को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर, नईम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद तनाव की स्थिति देखते हुए पुलिस तैनात रही। सीओ विजय चौधरी समेत अन्य अधिकारियों ने गांव पहुंचकर जांच की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री दौरे की खास बातें: सीएम ने बिजनौर की धरती से जोड़ा उत्तराखंड का नाता, शहर को मिली ये बड़ी सौगात

विज्ञापन

मृतक के घर ग्रामीणों का जमावड़ा लगा
विनयपुर गांव में दाउद अली की हत्या के बाद उसके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, शनिवार को मृतक के घर के बाहर ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहा। 

विनयपुर गांव में दाउद अली की हत्या करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा। - विजय चौधरी, सीओ  खेकड़ा

ग्रामीणों ने किया हंगामा, तीन दिन में हो घटना खुलासा
विनयपुर गांव में शनिवार शाम दाऊद अली का शव गांव लाया गया, जहां ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी व तीन दिन में खुलासा करने की मांग की। तीन दिन में खुलासा नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। एसडीएम अजय कुमार और सीओ ने जल्द खुलासा करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। 

यह भी पढ़ें: CM Yogi in Bijnor: वंदे मातरम से हुई भाषण की शुरुआत, योगी बोले- पहले होते थे दंगे, अब यूपी में हो रहा निवेश

इसके बाद गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया। उधर, पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. मैराजुद्दीन अहमद ने मृतक के परिवार को सांत्वना दी और 20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें