फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डेढ़ साल से बीमार मजदूर की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। बली गांव में शनिवार रात एक मजदूर ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय सुरजी के रूप में हुई है। वह पिछले डेढ़ साल से सांस की बीमारी से ग्रस्त थे। बली गांव निवासी संजीव ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे सुरजी की तबीयत बिगड़ी। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि परिजनों ने जहरीला पदार्थ निगलने की जानकारी दी है। पोस्टमार्टम में विसरा सुरक्षित किया गया है। सुरजी के परिवार में दो बेटी और तीन बेटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें