फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच्चा व्यक्ति हर समय वास्तविक होता है : रवि शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 3
विज्ञापन

बड़ौत। शहीद भगत सिंह पार्क आवास विकास में बृहस्पतिवार को गुरुकुल चोटीपुरा की ब्रह्मचारिणी तन्वी आर्या द्वारा यज्ञ संपन्न कराया गया।
यज्ञ की पुरोहित तन्वी आर्या ने कहा कि सेवा भाव के साथ जीवन बेटियां जीवन जिएं और शादी के उपरांत अपने सास-ससुर को माता-पिता के रूप में मानते हुए सेवा करें। यही वैदिक संस्कृति एवं हमारे पूर्वजों द्वारा दिए गए संस्कार हैं। बेटी की शालीनता से ही परिवारों में सुंदर माहौल बनता है।जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री रवि शास्त्री ने कहा कि सच्चा व्यक्ति हर समय वास्तविक जीवन जीता है। संघर्ष के समय कोई भी हमारे करीब नहीं आता है। सफलता के बाद किसी को आमंत्रित नहीं करना पड़ता। खुद पर भरोसा रखें। जीवन को सुंदर बनाएं। इस अवसर पर यजमान नरेंद्र सिंह राठी, महिपाल सिंह, कुशल पाल ढाका, जितेंद्र बालियान, विशु चौधरी, रीता राणा, गीता शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें