फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीतली में माहौल बिगाडने की कोशिश, तनाव

विज्ञापन
बागपत कोतवाली में तहरीर देने पहुंचे घायल व्यक्ति - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। लॉकडाउन में मीतली गांव दो समुदाय के लोगों के बीच मारपीट हो गई। मीतली गांव निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि सुबह के समय गांव में डौला गांव का एक युवक सब्जी बेच रहा था जिसपर काफी भीड़ लग रही थी। उसने सब्जी विक्रेता को लॉकडॉउन पालन करने के लिए कहा तो उसने पहले तो कुछ नहीं कहा लेकिन बाद में डौला गांव से तीन-चार साथियों के साथ मिलकर लाठी डंडों से मारपीट कर दी। गांव में दो समुदाय होने के कारण अफरा-तफरी का माहौल हो गया। उधर, हारुण का कहना है कि कई दिन पुराने झगड़े की रंजिश का मामला है। पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें