फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मिल में गन्ना डालकर लौट रहे किसान को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। किनौनी मिल में गन्ना डालकर वापस लौट रहे चिरचिटा गांव के किसान को लेनदेन के विवाद में गोली मार दी गई। वहां पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

चिरचिटा गांव में रहने वाला सुनील खेती के साथ गावं में ही वेल्डिंग का काम करता है। बुधवार शाम सुनील किनौनी शुगर मिल में गन्ने डालकर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के समीप पहुंचा तो गांव के ही आजाद ने ट्रैक्टर रुकवा लिया। आरोप लगाया कि वेल्डिंग के काम को लेकर लेनदेन के विवाद में दोनों में कहासुनी हो गई। आजाद ने सुनील को तमंचे से गोली मार दी गई और भाग गया। सुनील ने घटना की जानकारी फोन कर परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों और पुलिस ने घायल सुनील को पिलाना सीएचसी में उपचार कराया। जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मेरठ मेडिकल में सुनील की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायल के पिता सुक्के ने गांव के ही आजाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें