फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉनी पर छपरौली थाने पर एक मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लखनऊ में मारे गए लविश उर्फ जॉनी पर जिले में छपरौली थाना पर एक मुकदमा दर्ज है। लविश यहां से असलाह का दुरुपयोग करने के लिए जेल गया था।
विज्ञापन

मूल रूप से रठौड़ा के जॉनी की आपराधिक इतिहास है। वह ऊधम सिंह गैंग का सक्रिय सदस्य था। 2019 में चेकिंग के दौरान पुलिस ने बोलेरो गाड़ी से लाइसेंसी हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गाड़ी से पिस्टल, रिवाल्वर और राइफल सहित कई लाइसेंसी हथियार बरामद किए थे। पुलिस ने उस पर असलाह का दुरुपयोग करने के लिए मामले में कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया था। जेल से छूटने के बाद जॉनी अपने गांव रठौड़ा में नहीं आया। लखनऊ में मारे गए जॉनी का संपर्क ऊधम सिंह गैंग के सदस्यों से हुआ, इसके बाद वह अपराध की दुनिया में कूद गया और उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। हथियार रखने के शौक और अवैध तरीके से रुपये कमाने की चाह में वह अपराध की दलदल में धंसता चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें