फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का एक जत्था राशन लेकर हुआ रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। बुधवार को खेकड़ा नगर से किसानों का एक जत्था मोहल्ला मुंडाला में तांगा स्टैंड पर एकत्र हुआ और जत्थे में शामिल किसानों ने कृषि कानून के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वह दिल्ली में धरना देकर बैठे किसानों के लिए अपने साथ ट्रैक्टर ट्राली में भोजन और खाद सामग्री लेकर रवाना हो गए। जत्थे में शामिल किसानों ने कहा सरकार किसानों को बर्बाद करना चाहती है। तीन कृषि कानून किसानों को बर्बाद करने वाले कानून है। जब तक सरकार कृषि कानून वापस नहीं लेगी। तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। इसमें खाप चौधरी जितेंद्र धामा, ब्रहम पाल सिंह सभासद, नीरज धामा, डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, ब्रजभूषण त्यागी, महिपाल सिंह, जयप्रकाश, प्रवेंद्र कुमार, नरसिंह धामा, शिवकुमार, कृष्णपाल, ईश्वर सिंह, सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें