अमीनगर सराय। हजूराबाद गढ़ी के एवरग्रीन पब्लिक स्कूल आठ बॉक्सरों का चयन सीबीएसई बॉक्सिंग टीम में हुआ है। सोमवार को स्कूल में खिलाड़ियों का स्वागत किया। स्कूल की प्रधानाचार्य केतकी तोमर ने बताया 20 अक्तूबर को दिल्ली में सीबीएसई की बॉक्सिंग टीम के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया था। इसमें सीनियर वर्ग में 42 किग्रा भार वर्ग में आशीष, 44 किग्रा में गौरव, 50 किग्रा में शिवम, 40 किग्रा में विजय, जूनियर वर्ग में 42 किग्रा में रितिका, 44 किग्रा में जीवा मलिक, 48 किग्रा में आयुषी और 52 किग्रा में कोमल का सीबीएसई की टीम में चयन हुआ। सोमवार को स्कूल में सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस मौके पर प्रबंधक करणवीर तोमर, मेघा शर्मा, आशा राणा, आयुषी, प्रियंका, सुनील, आसिफ अली मौजूद रहे।