बड़ौत। भूटान में होने वाली बिग बोर शूटिंग चैंपियनशिप में बड़ौत की अंतर्राष्ट्रीय शूटर अनु तोमर का चयन हुआ है। अनु तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 अक्तूबर से एक नवंबर तक टीम सेलेक्टर फोर इंडो भूटान की ओर से होने वाली प्रतियोगिता में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह 300 मीटर स्पोर्ट्स राइफल प्रोन वूमैन और 300 मीटर स्पोर्ट्स राइफल थ्री पॉजिशन वूमैन स्पर्धा में निशाना लगाएगी। अनु तोमर ने 2002 में शूटिंग की शुरूआत की थी। वह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ढेराें पदक जीत चुकी है।