बागपत। जिला विकास अधिकारी ने सोमवार को जौहड़ी गांव के राइफल क्लब के चार निशानेबाजों को एयर इंडिया की ओर से वजीफे की धनराशि के चेक प्रदान किए। इनमें दो अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज कुमारी अप्सरा और साक्षी डागर को 10 मीटर एयर पिस्टल में, अमित राणा को राष्ट्रीय स्तर पर 10 मीटर एयर राइफल और विवेक मलिक को 10 मीटर एयर पिस्टल में पदक जीतने के लिए 18-18 हजार रुपये के चेक देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी कृपाल सिंह, नीतू श्योराण, डॉक्टर राजपाल, जिला कृषि रक्षा अधिकारी पवन कुमार मौजूद रहे।