बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी की नगर पंचायत की अध्यक्ष सीमा ठाकुर के पति आमोद समेत चार लोगों के खिलाफ हुए मुकदमे के मामले में सोमवार को अधिवक्ताओं ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर प्रदर्शन कर एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। सीमा ठाकुर का कहना है कि पूर्व सभासद कंपला देवी ने उनके पति और परिवार के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने न किसी के साथ मारपीट की है और न ही गाली-गलौज। उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर झूठा मुकदमा खत्म करने की मांग की है। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह खोखर, महामंत्री रामअवतार शर्मा, नरेंद्र पंवार बली समेत काफी अधिवक्ता मौजूद रहे।