फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया जौहर, दिल जीते

Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर में शुरू हुई दो द्विवसीय जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के प्रथम दिन बसी, मुबारिकपुर, फखरपुर आदि टीमें विजयीं रहीं। जिसमें खिलाड़ियाें ने अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। समापन सोमवार को होगा। रविवार को जिला स्तरीय दो द्विवसीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। जिसमें जनपद की 25 टीमें भाग ले रही हैं। कई टीमों के बीच कबड्डी मैच खेले गए। जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्याम सुंदर त्यागी ने खिलाड़ियाें का परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैच में फिरोजपुर प्रथम की टीम को सुभाष कल्ब बसी की टीम ने हराकर मैच जीत लिया। दूसरे मैच में खट्टा प्रहलादपुर की टीम को ग्राम मुबारिकपुर की टीम ने हराया। तीसरा मैच बसी क्लब और लोकदल फखरपुर की टीम के बीच हुआ। जिसमें बसी क्लब की टीम जीत गई। चौथा मैच फिरोजपुर बी और महरमपुर की टीमों के बीच हुआ। जिसमें महरमपुर की टीम विजयी रही। पांचवे मैच में रटौल की टीम को निरोजपुर की टीम ने हराया। नेताजी सुभाष चंद बोस फखरपुर की टीम ने बिजरौल की टीम, निरोजपुर प्रथम की टीम को नेता जी फखरपुर सी की टीम ने हराया। नेताजी बी फखरपुर की टीम ने फिरोजपुर सी की टीम, मुबारिकर की टीम ने चौधरी चरण सिंह फखरपुर की टीम को हराकर मैच जीत लिया। बाकी टीमों के मैच सोमवार को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता की अध्यक्षता कबड्डी संघ के अध्यक्ष और संचालन निकुंज त्यागी ने किया। इस दौरान कबड्डी संघ के जिला सचिव सतेंद्र नैन, ग्राम प्रधान सत्यपाल, रामकुमार सिंह, श्रवण कुमार, एनआईएस कोच कुलदीप सिंंह, मोनू, अशोक त्यागी, पूरण, हरिराम, मोहित, नीरज त्यागी, दिनेश त्यागी, अरुण त्यागी, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें