फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमें जीवन में अच्छे कर्म करने चाहिए

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। विहर्ष सागर सभागार में आचार्य विमर्श सागर महाराज के सानिध्य में कर्म सिद्धांत अनुशीलन विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय विहत गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें आचार्य विमर्श सागर महाराज ने कहा संसार में जितने भी जीवात्मा है, वो सभी प्रति समय कोई न कोई कर्म अवश्य करते हैं। संसार अवस्था में कर्म करना जीव की निति है। कोई शुभ और अशुभ कर्माें का बंध जीवों के भावों पर निर्भर करता है। शुभ जीवों के साथ जो कर्म किया जाते है, वो शुभ कर्म कहलाते हैं और अशुभ भावों के साथ जो कर्म किए जाते हैं। वे अशुभ कर्म कहलाते हैं। अशुभ कर्माें से आत्मा में पाप कर्म का बंध होता है। पाप और पुण्य पर ही जीवात्मा की सारी प्रति कूलताएं और अनुकूलताएं आधारित हैं। पुण्य कर्म जीवन में अनुकूताएं देता है। जबकि पाप के जीवन में प्रति कूलताएं उपस्थित करता है। अत: हमें जीवन में अच्छा कर्म करने चाहिए। गोष्ठी का संयोजन डॉ. श्रेयांस जैन ने किया। इसमें डॉ. शीतल प्रसाद, डॉ. जय कुमार, डॉ. सुशील, डॉ. अनेकांत, डॉ. नलिनी शास्त्री, डॉ. केसी जैन, डॉ. विजय जैन आदि ने विचार व्यक्त किए। इसमें महेंद्र जैन, वरदान जैन, सुदेश जैन, मुकेश जैन, प्रदीप जैन, आदीश जैन, संजय जैन, अशोक जैन, मदन लाल जैन, सुंदर लाल जैन, प्रेमचंद जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें