फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो अभियान में कुकडूकू रैली निकाली

Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। पोलियो अभियान सफल बनाने में प्राथमिक विद्यालयों में सफाई, अनुशासन के अलावा कुकडूकू अभियान चलाने की योजना है। जिसमें गोष्ठी होगी और रैली निकाली जाएगी। बृहस्पतिवार को बीआरसी केंद्र पर एनजीओ कोर-एडरा की ओर से प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिकाओं की बैठक हुई। बैठक में बीएमसी शमशाद ने कहा कि आधुनिक युग मेें जिन देशों में भी पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं, वहां पर मुख्य कारण सफाई व्यवस्था पर ध्यान न देना है। सफाई के प्रति वहां के लोगाें में जागरूकता नहीं है। सफाई के मामले में विशेषज्ञों का कहना है कि अगर पोलियो का वायरस मौजूद है तो वह बच्चे के शरीर में तब तक प्रवेश नही कर सकता, जब तक बच्चा हाथ साफ किये बगैर किसी वस्तु को नही खाता। पोलियो का वायरस सबसे अधिक शौच के मल के द्वारा ही फैलता है। जिसका कारण गंदगी का होना है। सफाई करने से पोलियो के खतरनाक वायरस को समाप्त करने मे सहायता मिलेगी। शिक्षकों ने बच्चों को साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने के बाद ही खाना खाने को कहा। बैठक के बाद बच्चों और शिक्षक, शिक्षिकाओं ने नगर में साफ स्वच्छता के नारे लगवाए और हाथों में बैनर पोस्टर लेकर कुकडूकू रैली निकाली। इस दौरान सुधीर वशिष्ठ, धर्मेंद्र तोमर, अमित शास्त्री, राजबीरी, कमलेश, शानू निगम, नुदरत, संगीता, ओमबीरी, सतेंद्र, अनिल, अजित, कृष्णपाल, ब्रिजेश, रामपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें