अमीनगर सराय (बागपत)। डौला गांव में 13 वर्षीय तब्बसुम की बृहस्पतिवार को बुखार से मौत हो गई। वह पिछले पांच दिन से बुखार से पीड़ित थी। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। जमशेद ने बताया उसकी बेटी तब्बसुम पिछले पांच दिन से बुखार से पीड़ित थी। उसका गांव में ही प्राइवेट चिकित्सक से उपचार कराया था, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बृहस्पतिवार सुबह उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। जब तक चिकित्सक को बुलाया, तब तक उसकी मौत हो गई। उन्होंने बगैर किसी से शिकायत किए शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इससे पहले खट्टा प्रहृलादपुर और रटौल गांव में बुखार से मौत हो चुकी है। उधर सीएमओ डॉ.मुंशी लाल ने कहा मामला उनके संज्ञान में नहीं है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।