फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर विकास का वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयन

Tue, 19 Aug 2014 05:30 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। चौधरी चरण सिंह शूटिंग एकेडमी बिनौली के अंतर्राष्ट्रीय शूटर विकास धामा का स्पेन में होने वाली आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। विकास का चयन होने पर एकेडमी के शूटरों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। शूटर विकास धामा ने जून माह में डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज दिल्ली में ट्रायल दी थी। ट्रायल में विकास ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इसके आधार पर विकास का 6 से 20 सितंबर तक स्पेन देश के ग्रांडा शहर में होने वाली आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ। 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर मैन स्पर्धा में धामा स्पेश देश में अपने देश का प्रतिनिधित्व करेगा। वह दिल्ली कैंप में इंडिया कोच जसपाल सिंह राणा के निर्देशन में चैंपियनशिप के लिए अभ्यास कर रहा है। विकास ने 2007 में चौधरी चरण सिंह शूटिंग एकेडमी बिनौली में कोच विवेक आत्रेय के निर्देशन में शूटिंग की शुरूआत की थी। इसके बाद उसने स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर कई पदक जीते। उसका चयन आर्मी के लिए हुआ। विकास का चयन होने पर शूटिंग एकेडमी में शूटरों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इसमें शिवम धामा, मोहित कौशिक, अभिषेक पंडित, प्रशांत धामा, गौरव धामा, सागर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें