फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं में जगाई जाएगी शिक्षा की अलख

Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत । जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष एचपी सिंह परिहार ने कहा जाटों को दिल्ली में आरक्षण दिलाने के बाद अब युवाओं में शिक्षा की अलख जगाई जाएगी।
विज्ञापन

वे शनिवार को रामबाग कॉलोनी में रण सिंह सूप के आवास पर एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे और पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र में जाटों के आरक्षण की लड़ाई लड़ी गई और सफलता हाथ लगी। अब समाज को यह भी बताया जाएगा कि इस आरक्षण का लाभ वे कैसे प्राप्त करें और युवाओं को दिल्ली में नौकरी के लिए प्रेरित किया जाए। इसके लाभ के लिए प्रचार प्रसार किया जाएगा। जाट आरक्षण के बाद शिक्षा के प्रति युवाओं में जन चेतना उत्पन्न करने के लिए अलख जगाई जाएगी। मुजफ्फरनगर दंगों के बाद जाट अौर मुस्लिम वर्ग में जो खाई उत्पन्न हुई है उसे भरने का काम किया जाएगा। इसके अलावा समाज में फैली कुरीति, युवाओं में नशा मुक्ति, भ्रूण हत्या आदि के लिए भी पहल होगी। उनके साथ राजकुमार सांगवान, धनपाल गुर्जर, अश्वनी तोमर, सुरेश मलिक, अजित सिंह के पीए राज हजूर, बिजरौल थांबा के चौधरी यशपाल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें