बड़ौत। कश्यप समाज के लोगों ने आरक्षण की मांग को लेकर तहसील में एक दिवसीय धरना दिया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
इस अवसर पर सुभाष चंद कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज की 17 अन्य पिछड़ी जातियां कश्यप, कहार, केवट, मल्हा, निषाद, बिंद, मछुआ, धीमर, धींवर, भर, राजभर, बाथम, तुराहा, गोड, मांझी, कुम्हार, प्रजापति जातियों को आज तक आरक्षण नहीं दिया गया है। जबकि उच्च संपन्न जातियों को आरक्षण मिल चुका है। उन्हाेंने कहा कि ये जातियां पहले से ही गरीब है और इनकी हालत दयनीय है। उन्हाेंने नवनियुक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इन जातियों को आरक्षण दिलाए जाने की मांग की। धरने पर बैठने वालों में आकाश कुमार, अनिल, वेदपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, संजीव कुमार, आंचल, मोहित, सचिन कुमार, गोविंद, विक्की, रवींद्र कुमार, नितिन कुमार, गौरव कुमार, शिक्षा, दीपक, दीपेश, आशीष, रूपेश आदि शामिल रहे।