खेकड़ा। नगर निवासी एक महिला शनिवार को परिजनों के साथ थाने पहुंची और तहरीर दी कि पड़ोस का एक युवक सुबह के समय मकान में उसे अकेली देखकर बदनियती से घुसा और उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने लगा। शोर मचाने पर पड़ोसी भी पहुंच। युवक उसे धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने कहा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी।