फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनी से जगमगाएगा शहर

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने इस बार दीपावली पर्व पर नगरवासियों को विद्युत सप्लाई की ठीक व्यवस्था देने की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को नगर की पट्टी चौधरान के पिछले कई महीनों से पड़े जर्जर तारों को बदला गया। बाकी जर्जर तारों को भी शाम तक बदलने की कोशिश की जा रही है। वहीं खराब पडे़ फीडर को ठीक कराने का भी कार्य पूरी तरह पूरा हो चुका है। एसडीओ एमडी शर्मा ने बताया कि दीपावली पर नगर वासियों को बिजली की समस्या से न जूझना पड़े इसलिए जर्जर तारों को बदला जा रहा है। वहीं नगर वासियों को 15-20 घंटे सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें