फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज में छात्र पर हमला, हालत गंभीर

Tue, 14 Aug 2012 12:00 PM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। सोमवार को कस्बे में एक छात्र पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करके घायल कर दिया गया। घायल छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों ने नामजद तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। छपरौली के विद्या मंदिर इंटर कालेज में कक्षा 11 में पढ़ रहे छात्र पराग पुत्र सुखवीर निवासी बदरखा को पास के डिग्री कालेज में पढ़ रहे एक छात्र ने गालियां देनी शुरू कर दीं। उसने विरोध किया तो आरोपी छात्र ने उस पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया । छात्र के कंधे, सीने और पेट में कई चाकू लगे, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। पुलिस कालेज में पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। घायल छात्र को पहले उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया है। घायल छात्र के परिजनों ने बताया कि उसके परिवार की एक लड़की को आरोपी छात्र बार-बार फोन करके परेशान कर रहा था। समझाने पर जब वह नहीं माना तो लड़की पक्ष के युवकों ने दो दिन पूर्व ही आरोपी छात्र की जमकर पिटाई कर दी थी। जिसका बदला लेने के लिए ही आरोपी ने उस पर हमला किया। मामले की तहरीर थाने पर दे दी गई है। कालेज के मैनेजर धर्मवीर सिंह, प्रधानाचार्य महकसिंह अन्य अध्यापकों के साथ थाने पर पहुंचे और थानाध्यक्ष से मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें