फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 93 साल के नैन सिंह और 85 के जगदीश भी मुचलका पाबंद

Mon, 17 Apr 2023 11:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। निकाय चुनाव के कारण पुलिस ऐसे लोगों को मुचलका पाबंद कर रही है, जिन पर शांति व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका है। मगर इसमें पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है। पुलिस ने 93 वर्षीय बुजुर्ग व नगर पंचायत के तीन कर्मियों को मुचलका पाबंद कर दिया।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में अराजक तत्वों को मुचलका पाबंद करने की कार्रवाई में पुलिस की लापरवाही उजागर हो रही है। जिसमें लोगों की सही जानकारी जुटाए बिना थाने में बैठकर मुचलका पाबंद किया जा रहा है।
कस्बा टीकरी की झिजाना पट्टी निवासी 93 वर्षीय नैन सिंह उर्फ नैनू पिछले कई साल से चारपाई पर हैं और उम्र अधिक होने के कारण चलने फिरने में सक्षम नही हैं। मगर पुलिस की नजर में नैनसिंह नगर पंचायत के चुनाव में शांतिभंग कर सकता है। जिसके चलते पुलिस ने नैनसिंह को मुचलका पाबंद कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा पट्टी रतराना में रहने वाले 85 वर्षीय जगदीश को भी पुलिस ने मुचलका पाबंद किया है, जो चल भी नहीं सकता। इसके अलावा नगर पंचायत टीकरी के वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार, लिपिक सचिन कुमार, सफाई कर्मी महक सिंह को भी मुचलका पाबंद किया है। जिन्हें अब एसडीएम कोर्ट से जमानत करानी पड़ेगी।
उधर पुलिस की कार्रवाई से लोगों में रोष का माहौल बना हुआ है और उन्होंने क्षेत्र में जाकर सही सत्यापन करने और अराजक तत्वों को ही मुचलका पाबंद करने की मांग की। उधर पुलिस अभी तक 300 लोगों को मुचलका पाबंद कर चुकी है।
-
वर्जन
- चुनाव में शांति व्यवस्था को देखते हुए 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को मुचलका पाबंद नहीं किया जा सकता। अगर ऐसा है तो दिखवाया जाएगा। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - सविरत्न सिंह, सीओ बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें