फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक परीक्षा फल घोषित कर मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दयानंद बाल विद्या मंदिर में शनिवार को समारोह में वार्षिक परीक्षाफल घोषित कर मेधावियों को सम्मानित किया। समारोह का शुभारंभ प्रबंधक डॉ. ओमवीर सिंह, संचालक राज कुमार आर्य व प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज ने किया। प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज ने बताया कि स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। इसमें कक्षा एक से वरुण मलिक प्रथम, जयंत द्वितीय और वासु तृतीय, दूसरी कक्षा से खुशी, परी संयुक्त रूप से प्रथम, शीफा द्वितीय और दिशा तृतीय, कक्षा तीसरी से अफसा प्रथम, श्लेष द्वितीय और अंशिका तृतीय, कक्षा चार से रिया प्रथम, दीक्षा द्वितीय और परी तृतीय, कक्षा पांच से आयुषी प्रथम, अंजली द्वितीय और बुलबुल तृतीय, कक्षा छह से खुशी प्रथम, प्रिया द्वितीय और स्वाति तृतीय, कक्षा सात से यशिका प्रथम, किरन मलिक द्वितीय और साक्षी तोमर तृतीय, कक्षा आठ से कुंजन प्रथम, गौरव द्वितीय और तेजस्वी तृतीय रहा। इस दौरान प्रियंका चौधरी, विशाखा शर्मा, प्रिया, रश्मि तोमर, अल्का त्यागी, रीतू शर्मा, अश्विनी, अनिता शर्मा, रेखा, रीतू, शालू, फरीन, शिखा, जूही आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें