फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर नितिन तोमर को बाइक देकर सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली रोड स्थित होंडा शोरूम पर आयोजित समारोह में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर नितिन तोमर को बाइक की चाबी देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने बताया कि प्रो. कबड्डी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मलकपुर निवासी नितिन तोमर को प्रो. कबड्डी सीजन छह में पुनेरी पलटन ने 1.15 करोड़ रुपये में खरीदा था। पुणे होम लीग में नितिन के शानदार प्रदर्शन के लिए होंडा एक्स ब्लेड बाइक इनाम स्वरूप दी गई, जिसकी डिलीवरी होंडा के स्थानीय शोरूम पर दी। इसमें अरुण तोमर बॉबी, श्रवण, नरेश ठेकेदार, मुनेश बरवाला, कर्नल ब्रह्मपाल, नवीन दांगी, सत्यब्रह्म तोमर, मनोज मास्टर, सुरेश राणा, अमरपाल, सचिन जैन, विशाल गुप्ता, अंकुर तोमर, हैप्पी, नीरज मित्तल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें