दोघट (बागपत)। मांगरौली गांव के जंगल में किसानों को तेंदुआ दिखाई देने से दहशत फैल गई। किसान काम छोड़कर गांव की तरफ भाग निकले। वन विभाग को सूचना दी गई है। किसान कालू, दीपक, ब्रजपाल, सुभाष आदि किसानों को तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देख किसान खेत से भाग निकले। किसानों ने गांव में इसकी जानकारी दी तो सैकड़ों किसान लाठी-डंडे लेकर जंगल की तरफ दौड़े पड़े और तेंदुए की तलाश की, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। किसानों ने बताया कि वन विभाग को इसकी सूचना दी गई, लेकिन कोई वनकर्मी नहीं पहुंचा। तेंदुआ गांव में आए दिन कुत्तों का शिकार कर रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के अंदर पिंजरा नहीं लगवाया गया तो धरना शुरू कर देंगे। डीएफओ अनिल कुमार मिश्रा का कहना है कि टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। उस स्थान पर पिंजरा भी लगवाया जाएगा।