बड़ौत (बागपत)। नगर की बिजरौल रोड पर बुधवार को काफी संख्या में छात्र एकत्र हुए और विश्वविद्यालय में फैली अनियमितता के विरोध में प्रदर्शन किया। छात्रनेता प्रियवत राणा ने कहा इस बार चुनाव के चलते विश्वविद्यालय ने परीक्षा जल्द करा दी जबकि परीक्षा से पूर्व बहुत से छात्र न तो परीक्षा फार्म भर पाए और न ही बहुत से बच्चों का प्रवेश ही हो सका। कई बार विवि के कुलपति से छात्र समस्याओं के निस्तारण को लेकर बातचीत हो चुकी है, लेकिन मात्र आश्वासन ही मिलता है। इससे छात्रों का भविष्य खराब हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय ने अपनी कार्यशैली में बदलाव नहीं किया तो वे उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। इस दौरान बसंत तोमर, अंकुर तोमर, मनु तोमर, सुमित, सौरभ, वैभव, सागर, प्रियांशु, सूरज शामिल रहे।