बागपत। जिला कार्यक्रम विभाग के तत्वावधान में पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ियों की रेसिपी प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें पोषाहार से आंगनबाड़ी अलग-अलग तरह के व्यंजन तैयार करेगी। पहले ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता होगी। उच्च स्थान पाने वाले को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए राज्य पोषण मिशन महानिदेशक मोनिका एस गर्ग ने भी डीपीओ को आदेशित किया है। यह जानकारी डीपीओ वीना बजाज ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में 1338 आंगनबाड़ी केंद्र हैं।