बड़ौत (बागपत)। वनस्थली पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को आर्ट एंड क्राफ्ट और पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें 120 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर एक से बढ़कर एक आकृति व पेंटिंग बनाई। इसका शुभारंभ प्रबंध समिति के संजय जैन, हर्षित जैन, आशीष जैन व रोहित जैन ने किया। निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने परिणामों की घोषणा की। आर्ट विद्या में प्रीति प्रथम, पूनम द्वितीय व काजल तृतीय रही, जबकि पेंटिंग में शिवानी पांचाल, आरजू व कोमल क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही। विजेता छात्राओं को प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने पुरस्कृत किया। प्रबंध समिति के आशीष जैन व हर्षित जैन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इसमें मनोज, इंद्रपाल, अंकुर, कुलदीप, प्रमोद आदि का सहयोग रहा।