बागपत। सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के अंतर्गत एआरटीओ सुभाष राजपूत ने सर्वोदय पब्लिक स्कूल टटीरी में बच्चों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने कहा अपने परिवार के लोगों को भी यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करें। घर से बाहर निकलना सुरक्षा का ध्यान रखना है। उन्होंने कहा सभी बच्चे अपने माता-पिता को दो पहिया वाहनों पर हेलमेट और चार पहिया वाहनों पर सीट बेल्ट लगाकर चलने के लिए जागरूक करेंगे। जनपद में चार फरवरी से सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान चलाया है। जनपद के विद्यालयों में यातायात नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई। रविवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान का समापन होगा। इसमें स्कूल प्रबंधक जयचंद दारोगा, निदेशक महक सिंह हुड्डा, प्रमोद पंवार, उपप्रधानाचार्य अमित तेवतिया आदि रहे।