खेकड़ा (बागपत)।
होली चाईल्ड एकेडमी विद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में क्रिकेट प्रतियोगिता कक्षा आठ की टीम ने जीती।
खेकड़ा नगर में स्थित होली चाईल्ड एकेडमी विद्यालय में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा आठ तक के छात्र और छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें वॉलीबाल प्रतियोगिता में कक्षा आठ ने कक्षा सात को हराया और कक्षा पांच ने कक्षा छह को हराया। क्रिकेट प्रतियोगिता में कक्षा आठ के छात्रों ने कक्षा सात के छात्रों को हराया। बालिका वर्ग लंबी कूद में छात्रा अक्षिता प्रथम, अन्नू द्वितीय और अंजली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि छात्र वर्ग में कक्षा सात के छात्र विशाल प्रथम, पराग द्वितीय और आदित्य धामा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा लेमन रेस, खो खो आदि प्रतियोगिताएं भी हुईं। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक ब्रजपाल सिंह धामा, शिक्षिका ललिता शर्मा, प्रियंका, शिखा, ईशू, साक्षी शर्मा, मधु, प्रमिला शर्मा, मंजू आदि मौजूद रहे।