छपरौली (बागपत)। क्षेत्र के कुरड़ी गांव में किसानों ने ओमपाल सिंह के आवास पर बैठक हुई। इसमें पांच फरवरी को मलकपुर मिल मालिक उमेश मोदी के दिल्ली स्थित आवास पर धरना दिया जाएगा। किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। निर्णय लिया कि जब तक गन्ने का सारा भुगतान नहीं होगा तब तक धरना जारी रखा जाएगा। एसबीईसी शुगर मिल की गन्ना समिति के चेयरमैन धूम सिंह ने बताया किसानों का बकाया भुगतान कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसकी अध्यक्षता सूबे सिंह ने की और संचालन बृजपाल सिंह ने किया। इसमें राम कुमार, प्रवीण, सुरेंद्र, महिपाल, राजेंद्र, डॉ. रविंद्र, सरदार सिंह, सत्यपाल, ओमकार, रूपेंद्र, संजीव, सुंदर पाल और देशपाल आदि मौजूद रहे।