फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने ब्लॉक में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मंगलवार को सीडीओ पीसी जायसवाल ने बागपत ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में जानकारी ली। कोई भी आवेदन न मिलने पर नाराजगी जाहिर की। नौ फरवरी को विवाह निर्धारित है। कार्यालय में का भवन, फर्नीचर, रख रखाव अत्यंत ही खराब अवस्था में मिला। प्रत्येक कमरे में टूटा फर्नीचर, जंग लगी अलमारी रखी है। ब्लॉक में मौजूद पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय जर्जर अवस्था में मिला। उसके पीछे एक भवन भी जर्जर अवस्था मिला। जर्जर वाहन भी खड़े हैं। आवासी कॉलोनी में काफी समय से शीशम का पेड़ टूटा पड़ा हुआ है, इसकी नीलामी नहीं कराई। विकास खंड की परिसंपत्तियों के रख रखाव पर खर्च करने के लिए 61 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध है। जिस पर कोई खर्च नहीं किया। सीडीओ पीसी जायसवाल ने बीडीओ को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें