फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ने नगर के गणमान्य लोगो की बैठक ले सहयोग करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह ने रविवार को खेकड़ा नगर स्थित डीपीएस स्कूल में नगर के संभ्रांत लोगों की बैठक ली। इसमें उन्होंने कहा कि सर्दी के चलते सभी व्यापारी वर्ग रात्रि में अपनी दुकानों का विशेष ध्यान रखे। बाजार में पुलिस गश्त बढ़ा दिया है, साथ ही नगर के बाजार में वाहनों से लगने वाले जाम का निस्तारण वन वे रूट का नियम लागू कर जल्द होगा। डीपीएस स्कूल के प्रबंधक अभिलेष सिंघल ने कहा कि विद्यालयों के समय स्कूल के आसपास अपराधी प्रवृत्ति के युवक घूमते रहते हैं, उन पर भी अंकुश लगना आवश्यक है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि स्कूलों के समय पर सभी स्कूलों के आस पास पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। उक्त युवकों के खिलाफ अभियान चलेगी। साथ ही नगर के लोगों ने सीओ को शाल, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य सुनीता सिंघल, सुशीला सिंघल, अनुज कौशिक, लोकेंद्र धामा, जुगमंदर दास जैन, दीपक शर्मा, ब्रजपाल कौशिक, नरेश शर्मा, अरनव सिंघल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें