बड़ौत (बागपत)। जैनाचार्य सुभद्र मुनि और अमित मुनि महाराज आदि संतों के सानिध्य मेें जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज परिसर में नवनिर्मित मुनि मायाराम जैन शोध पीठ का उद्घाटन उद्योगपति विनय जैन ने किया। इस दौरान कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अमित राय जैन ने उद्घाटन कर्ता विनय जैन को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। प्रबंध कारिणी के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद जैन ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। जैनाचार्य सुभद्र मुनि ने कहा कि मुनि मायाराम शोध पीठ के माध्यम से जैनालाजी विषय में बीए एवं एमए का अध्ययन कराया जाएगा। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अनिता जैन, डॉ. प्रवित्रा खत्री, वंदना शर्मा, मूलचंद जैन, वीरेंद्र जैन, संगम जैन, देवेंद्र जैन, राजेश, अनुराग जैन आदि मौजूद रहे।