दोघट (बागपत)। दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में हुई 64वीं कबड्डी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए दोघट के खिलाड़ी सौरव पंवार ने अच्छा प्रदर्शन किया। तीन से छह जनवरी तक चली प्रतियोगिता में यूपी की टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया। सौरव यूपी की अंडर-19 टीम में खेला। बृहस्पतिवार को कस्बे में पहुंचने पर सौरव का ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सुरेश राणा, लोकेेंद्र, सतेंद्र पंवार, बिंदर, सत्यवीर चौधरी, सुनील पंवार, भगत पंवार, मनोज पंवार, राहुल पंवार, महक सिंह शामिल रहे।