फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्वालुओं ने विधान में पूजा कर उठाया धर्म लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम डूंडाहेडा स्थित जय शांति सागर निकेतन जैन मंदिर में ऐलक श्री विज्ञान सागर जी महाराज के सानिध्य में रविवार को मुनि सूरत नाथ विधान का आयोजन किया। विधान में सर्व प्रथम नित्य नियम पूजा पाठ किया। इसके बाद मुनि सूरत नाथ विधान में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर श्री जी की विशेष पूजा अर्चना कर अर्र्घ्य चढ़ाकर धर्म लाभ उठाया। धर्म सभा में ऐलक श्री विज्ञान सागर जी महाराज ने कहा कि मनुष्य को दीन दुखी की सेवा करनी चाहिए। मनुष्य वर्तमान समय में धन के वशीभूत होकर धर्म मार्ग को छोड़कर बुराई की तरफ चला जा रहा है, जो कि मनुष्य के लिए हानिकारक है। मनुष्य को अपने कीमती समय में से कुछ समय भगवान की भक्ति में लगाना चाहिए। इस दौरान सुमेर चंद जैन, नीतू जैन, रीना जैन, राजेश जैन, कमलेश जैन, रेखा जैन, मधु जैन, इंद्रा जैन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें