खेकड़ा (बागपत)। जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सोमवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस मनाया। इस मौके पर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेश चंद जैन, सचिव राहुल जैन, कोषाध्यक्ष अंकुश जैन एवं प्राचार्य डॉ. आरके जैन ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान डा प्रभा अग्रवाल, श्रीमति गीता, मोनिका, लोकेश्वर शर्मा, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।