फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली समस्या को लेकर ऊर्जा मंत्री से मिले ब्राहम्ण समाज के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। ब्राह्मण एकता कल्याण समिति के नगर अध्यक्ष मनु तिवारी व युवा नेता दीपक तोमर बामनौली के संयुक्त नेतृत्व में समिति के सदस्यों प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से मिले और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ऊर्जा मंत्री को बताया कि नगर में सुबह व शाम के समय अघोषित बिजली कटौती की जा रही है, जिस कारण विभिन्न भर्ती प्रक्रिया की तैयारियों में जुटे युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा अभी भी जनपद के कई गांव के ग्रामीणों को बिजली नहीं मिल पा रही है। युवा नेता दीपक तोमर बामनौली ने बताया कि जनपद के किसानों के मलकपुर, रमाला व बागपत चीनी मिल करोड़ों रुपये गन्ना भुगतान दबाएं बैठी है, इससे किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, लेकिन ऊर्जा निगम के अधिकारी चेकिंग कर किसानों का मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। इस पर ऊर्जा मंत्री ने उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया। इनमें मनु तिवारी, कपिल तिवारी, राजू शर्मा, प्रमोद वत्स, आकाश, विकास शर्मा, दीपक, सचिन, अनिल, कुलदीप, रणवीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें