बड़ौत (बागपत)। बिजरौल गांव के जंगल एक नलकूप में नकब लगाकर बदमाश डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सतेंद्र पुत्र मांगेराम मवींकला गांव का रहने वाला है। वह जमीन लेकर बिजरौल गांव में खेती करता है। शनिवार की सुबह जब वह खेत में गया तो उसकी नलकूप में नकब लगी हुई थी और वहां से बदमाश विद्युत मोटर, केबल, स्टार्टर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। सतेंद्र ने कोतवाली में तहरीर दी है।